फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गांव डेरा की जमीन से अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। इस संदर्भ में खनन अधिकारी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को उनके विभाग के खनन रक्षक दयाल व रवित कुमार ने गांव डेरा में मारकंडा नदी क्षेत्र में अवैध खनन के संबंध में निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

इस दौरान एक फार्म हाउस के चौकीदार भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान पुरानी खदानों में लगभग 3 कनाल जमीन में 10 से 12 फुट गहराई तक अवैध खनन करके ग्रेवल्स चोरी किया पाया गया।
पूछताछ में सामने आया कि उक्त अवैध खनन जेसीबी मशीन व डंपर की सहायता से जमीन के मालिक से मिलकर किया गया है। मौके पर कोई मशीनरी व वाहन नहीं मिला। इससे पहले भी इन्हीं गड्ढों से बार-बार अवैध खनन करने की शिकायतें मिलती रही हैं। खनन अधिकारी के अनुसार लोगों ने अवैध खनन करके सरकारी राजस्व की चोरी की है। पुलिस ने जिला खनन अधिकारी की शिकायत पर जमीन के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें