फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन एकड़ भूमि पर बन रही अवैध काॅलोनी को तोड़ा

Fri, 27 Feb 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहजादपुर गांव में पीला पंजा नींव को ध्वस्त करता हुआ। विभाग
विज्ञापन
शहजादपुर। जिला नगर योजनाकार के दस्ते ने वीरवार को शहजादपुर के नियंत्रित क्षेत्र में करीब तीन एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान गांव शहजादपुर में चिन्हित भूमि पर सड़कों के जाल और डीपीसी (नीवों) को जमींदोज कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उनके साथ पटवारी नेत्र शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक और पुलिस बल तैनात रहा। डीटीपी रोहित चौहान ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी रेगुलर होने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने अपील की कि अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें और न ही कोई निर्माण कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें