फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पब्लिक शौचालय गंदे पाए गए तो फर्म का टैंडर होगा रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम कार्यालय में आयुक्त सचिन गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सफाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंबाला शहर व अंबाला सदर के मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि वह डोर टू डोर गाडियों को सीपीएचईईओ की गाइडलाइन के अनुसार ही चलाएं। अगर कोई भी गाड़ी गाइडलाइन के अनुसार नहीं चलती पाई गई तो फर्म को जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला शह व सदर में डोर टू डोर कूडा उठाया जा रहा है या नहीं इस बारे कमेटी गठित की जाए। जो इस बारे रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जो फर्म पब्लिक शौचालय की सफाई के टेंडर का कार्य कर रही हैं।
अगर यह पब्लिक शौचालय गंदे पाए गए तो उनका टैंडर रद्द कर दिया जाएगा व रोड स्वीपिंग मशीन की ओर नगर निगम अंबाला व अंबाला सदर में कितनी सफाई की गई है, उसकी रोजाना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्य सफाई निरीक्षकों को कहा गया कि हर महीने हेल्थ कैंप लगवाने का प्रबंध करें। जिससे सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें