फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नारायणगढ़ में अब पार्कों की देखभाल के लिए जारी होगी निविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ में एक साल से देखभाल न होने से बदहाल स्थिति में पहुंचे पार्कों की हालत जल्द सुधरेगी। इसको लेकर नगर पालिका प्रशासन एक निविदा लगाने जा रही है। जिसमें पार्कों की देखभाल का कार्य किया जाएगा। 25 लाख रुपये की इस निविदा के तहत पार्क में पार्क में एक माली दिया जाएगा जो पार्क की सुंदरता को बनाने का कार्य करेगा। इसके साथ ही पार्क की देखभाल भी करेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही रात्रि के समय एक चौकीदार भी इसी के तहत तैनात किया जाएगा। जिससे रात्रि के समय चोरी या शरारती तत्वों द्वारा पार्क को नुकसान पहुंचाने से रोकने कार्य किया जाएगा। इस निविदा को इसी माह लगाया जाएगा।
जो भी एजेंसी इस निविदा को लेगी उसकी यह मूल रूप से जिम्मेदारी व जवाबदेही रहेगी कि पार्क में किसी प्रकार की कमी न रहे। इसी निविदा के तहत शहर का रुद्राक्ष पार्क और एचएसवीपी के चार मुख्य पार्क आएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में कुल पांच पार्कों में लोगों को सहूलियतें मिलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले करीब एक साल से पार्कों की देखभाल नहीं हो पा रही थी। नगर पालिका अपने सफाई कर्मचारियों को लगाकर यहां कभी-कभी सफाई तो करा देती थी।
मगर गंदगी का निस्तारण ठीक से नहीं हो पा रहा था। इसी के साथ पार्कों में ओपन जिम व ट्रेक आदि को बनाने काम भी तेजी से किया जा रहा है। नगर पालिका के सचिव मोहित सैनी ने बताया कि पार्कों की देखभाल को लेकर निविदा जल्द जारी कर दी जाएगी। पार्कों को स्वच्छ सुंदर बनाना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें