फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पत्नी से झगड़ा कर ट्रक के आगे कूदा पति, हालत गंभीर

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में प्राथमिकी उपचार करवाता घायल श​क्ति कपूर: सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबाला। पारिवारिक विवाद में तीन बच्चों के पिता उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्साए पति ने ऑटो को रोककर पहले अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आत्महत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

देखते ही देखते वह फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक के आगे कूद गया। गंभीर रूप से चोटिल होने पर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद उसने खुद पर कैंची से हमला करने की कोशिश की। अस्पताल स्टाफ की मुस्तैदी से उसकी जान बची। युवक की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
पत्नी बोली- शराब पीकर पीटता है इसलिए अंबाला आ गई घायल की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उसकी यूपी के शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर के साथ आठ साल पहले शादी हुई थी। आरोप लगाया कि शराब का अत्याधिक सेवन करने के बाद पति उसे पीटता है। तंग आकर वह अपने तीन बच्चों को लेकर दो दिन पहले अंबाला सिटी के मानव चौक के पास स्थित अपने मामा के घर आ गई थी। पति दो दिन बाद अंबाला आ गया था। उसने जबरन ले जाने के लिए पहले घर पर हंगामा किया। वह बच्चों को साथ लेकर पति के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी काली पलटन पुल के पास ऑटो से उतरकर हंगामा करने लगा। इसके बाद अचानक ट्रक के आगे कूद गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें