फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: पंजोखरा साहिब में अरदास कर विधानसभा के लिए सैकड़ों किसान पैदल रवाना, हाथों में तिरंगा और एकता के नारे

Tue, 20 Dec 2022 03:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अपनी मांगों को लेकर हाथों में तिरंगा व किसान एकता के बैनर लेकर एकजुटता के नारे लगाते किसान रवाना हुए हैं। 21 दिसंबर की रात को गुरुद्वारा नाडा साहिब में ठकराव करेंगे और 22 को विधानसभा पहुंचेंगे।

विज्ञापन
अंबाला से विधानसभा के लिए रवाना हुए किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे से लंबित मांगों को लेकर किसान अधिकार यात्रा मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से किसान गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर अरदास के बाद विधानसभा के लिए पैदल रवाना हुए। हाथों में तिरंगा व किसान एकता के झंडे व बैनर लेकर एकजुटता के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन


यात्रा का पहला पड़ाव मौली में होगा। 21 दिसंबर की रात को गुरुद्वारा नाडा साहिब यात्रा पहुंचेगी। काफिले के साथ किसान पैदल यात्रा निकालते हुए 22 दिसंबर को विधानसभा पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर जीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शीत कालीन सत्र में किसानों की मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था।

पैदल मार्च निकालने का उद्देश्य हरियाणा सरकार को उनके वादे याद दिलवाने का तरीका है ताकि किसानों को उनका हक मिल सके। उन्होंने कहा कि जुमला मालकाना, शामलात देह, ढोली धार, बातमीदार, आबादकार व अन्य काश्तकारों के हकों के साथ-साथ किसानों की कर्जमाफी, भूमि संशोधन बिल, फसलों में खराबी के मुआवजे, गन्ने के रेट बढ़ाने व लखीमपुर खीरी समेत अन्य मांगे शामिल हैं। इस मांगों को लेकर किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहा है बावजूद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें