फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तापमान में वृद्धि होने के साथ ही उमस बढ़ती जा रही है। रविवार को ज्यादा तेज धूप न होने के बाद भी दिनभर उमस ने परेशानी बढ़ाए रखी। लोग पसीने से तरबतर हो गए। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले समय में बारिश के आसार नहीं हैं। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि होगी और बढ़ती उमस परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन

रविवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा है। दूसरी ओर, डॉक्टर अस्थमा के मरीजों को विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार अधिक नमी में ऐसे मरीजों को सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर डॉक्टर की सलाह लेते रहे।
जिले में इस मानसून सीजन में पिछले पांच सालों के मुकाबले सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 2018 में 311 एमएम, वर्ष 2019 में 288.3 एमएम, वर्ष 2020 में 243.8 एमएम, वर्ष 2021 में 298.8 एमएम और 2022 में 273 एमएम बारिश दर्ज की गई। सामान्य तौर पर 476.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें