फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हल्की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रोजाना बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को भी दोपहर में बादल छा गए और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। अंबाला छावनी के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई और कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले चार पांच दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत की और तेजी से बढ़ने की संभावना के कारण हरियाणा राज्य में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
इससे हवाओं में बदलाव और प्री-मानसूनी हवाओं के कारण 29 जून के दौरान बीच-बीच में बादलवाई और हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन 30 जून से 2 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें