फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीएमसी : सब कमेटियों को रद्द करने के फैसले का संगत ने किया स्वागत

विज्ञापन
साहा के गुरुद्वारा साहिब में बैठक के दौरान मौजूद सिख संगत। संवाद
विज्ञापन
साहा। गुरुद्वारा साहिब में इलाके की संगत की ओर से शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। मास्टर गुलाब सिंह के मार्गदर्शन में बैठक संपन्न हुई, जसविंदर सिंह तेपला ने बताया कि बैठक में संगत ने प्रधान झींडा द्वारा सभी चेयरमैनी और सब कमेटियों को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है। बेअंत सिंह गोली ने बताया हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के चुनाव के समय आचार संहिता के बावजूद गुरु की गोलक का दुरुपयोग हुआ। प्रधान ने इसकी जांच करने के लिए कमेटी बनाकर बहुत अच्छा निर्णय लिया है। मनविंदर सिंह ने बताया की संगत प्रधान के साथ है और उनके फैसले का स्वागत करती है।
विज्ञापन

सिख मामलों पर सक्रिय रहने वाले युवा रणजीत खटड़ा नहौनी ने संबोधन करते हुए बताया, विश्व में एचएसजीएमसी पहली ऐसी कमेटी है, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्यता दी है। पुरानी नामित कमेटियों द्वारा जाने-अंजाने जो भी गलत काम हुए, गलत फैसले लिए गए, उनके खिलाफ संगत आवाज उठाती आई है। वर्तमान में ज्यादातर चुने हुए सदस्य भी इसकी जांच की मांग कर रहे हैं, पर दादूवाल ने अपनी दादागीरी दिखाते हुए किसी भी तरह की जांच को रोकने और प्रभावित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर दबाव बनाने की कोशिश की है। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, ज्ञानी तरनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह कोड़वा, मलकीत सिंह नहोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें