फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: करंट लगने से घोड़ी की मौत

विज्ञापन
धीन गांव में खंभे से करंट लगने पर घो​ड़ी के मरने के बाद रोष जताते हुए ग्रामीण: संवाद
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के खंभे से निकले खुले बिजली तारों से हुआ हादसा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। धीन गांव में अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे-344 पर स्ट्रीट लाइट के खंभे से निकले खुली बिजली तारों से एक घोड़ी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। घोड़ी के मालिक ने मुलाना पुलिस को दी तहरीर में जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
फकीर चंद ने बताया कि 14 अगस्त को उसकी घोड़ी गांव धीन के पास अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पोल के निचले हिस्से में खुले में पड़ी नंगी तारों से करंट फैल रहा था। घोड़ी तारों के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृत घोड़ी उसकी आजीविका का मुख्य साधन थी और उसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये थी। जोकि वह करीब चार दिन पहले ही खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुआ समाधान
ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के कई खंभों के बॉक्स नीचे से खुले पड़े हैं और उनमें से नंगी तारें बाहर निकली हुई हैं। इस संबंध में एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

धीन गांव में खंभे से करंट लगने पर घोड़ी के मरने के बाद रोष जताते हुए ग्रामीण: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें