राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का अध्यक्ष मनोनीत होने पर संदीप सचदेवा को सम्मानित करते हुए सभा पदाधिक
अंबाला सिटी। एक निजी होटल में पंजाबी बिरादरी विकास सभा हरियाणा की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ का अध्यक्ष मनोनीत होने पर अधिवक्ता संदीप सचदेवा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि यह उत्तरदायित्व उनके लिए सम्मान से कहीं बढ़कर है। आने वाले दो वर्षों में हम न केवल संगठन का विस्तार करेंगे बल्कि पंजाबी समाज को उसका वाजिब हक दिलाने के लिए संघर्ष के हर मोर्चे पर आगे रहेंगे।
उन्होंने कहा हमारा संघर्ष संस्कृति के पुनरुत्थान और अधिकारों की पुनरावृत्ति का होगा। 30 मई को सेक्टर-7 अरूट वाटिका में बिरादरी की ओर से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया था। संवाद