अंबाला। खेल महाकुंभ मुकाबलों के दूसरे दिन अंबाला के जिम्नास्टिक सहित तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दोनों प्रतियोगिताओं की अलग-अलग श्रेणी में स्वर्ण पदक सहित कांस्य पदक हासिल किया।
रोमन रिंग्स के फाइनल मुकाबले में अंबाला के हिमांशु और भिवानी के आशीष ने स्वर्ण पदक और अंबाला के ही साहिल ने कांस्य पदक जीता। जबकि पुरुष श्रेणी के आर्टिस्टिक मुकाबले में अंबाला की टीम पहले, भिवानी की दूसरे और हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार तैराकी प्रतियोगिता की 100 मीटर बटरफ्लाई श्रेणी में अंबाला के रविंदर और लड़कियों में जींद की मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार 200 मीटर ब्रेस्ट लड़कों में अंबाला के सचिन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर एकल में जींद के अंकित व अंबाला की अदिति ने प्रथम स्थान हासिल किया। लेकिन फुटबाल के एक अहम मुकाबले में अंबाला को शिकस्त खानी पड़ी। जहां अंबाला की टीम ने अपने पहले मुकाबले में पलवल की टीम को 3-0 से हराया, वहीं क्वार्टर फाइनल में रेवाड़ी की टीम ने अंबाला की टीम को 1-0 से हरा दिया।-
तैराकी के परिणाम
100 मीटर बैक स्ट्रोक में गुरुग्राम की वीरा, 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम की आरजू व लड़कों में झज्जर के वैभव, 400 मीटर फ्री रिले में हिसार की आशिमा, यामिनी,इनायत और औरिका, लड़कों में झज्जर के दीशांत, दक्ष फौगाट, वैभव और भूमिक, 800 मीटर फ्री स्टाइल में रोहतक के अभिमन्यु व झज्जर की समृद्धि, 200 मीटर ब्रेस्ट गर्ल्स में सोनीपत की शिवांशी, 50 मीटर बैक स्ट्रोक लड़कों में सोनीपत के आयान और लड़कियों में हिसा की वामिनी, 100 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के दक्ष फौगाट और लड़कियों में जींद की निशु, 50 मीटर बैक स्ट्रोक महिलाओं में सोनीपत की महक, 400 मीटर मेडले रिले में जींद की अरथा, शिवानी, मोनिका और नितिका, 50 मीटर के ब्रेक स्ट्रोक में झज्जर के नितिन और 200 मीटर संयुक्त रिले में गुरुग्राम के कबीर, वीरा, रौनक और निखिल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
ये रहे फुटबाल के परिणाम
झज्जर और भिवानी की टीमों के बीच पहला मैच खेला। इसमें भिवानी की टीम 3-1 से विजयी रही। इसी प्रकार दूसरे मैच रोहतक व करनाल के बीच खेला गया। इसमें रोहतक 3-0 से विजयी, तीसरे मैच में जींद की टीम ने फतेहाबाद की टीम को 2-1 से हराया। वहीं चौथे मैच में गुरुग्राम की टीम ने सोनीपत को 2-0 से, पांचवें मैच में रेवाड़ी की टीम ने महेंद्रगढ़ को 5-4 से, छठे मैच में हिसार की टीम ने पंचकूला को 4-2 से, , आठवें मैच में पानीपत की टीम ने फरीदाबाद को 3-0 से हराया। जबकि पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भिवानी की टीम ने रोहतक की टीम को 4-2 से हराया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में जींद की टीम ने गुरुग्राम को 4-1 से, तीसरे मुकाबले में रेवाड़ी की टीम ने अंबाला को 1-0 और चौथे मुकाबले में हिसार की टीम ने पानीपत को 1-0 से हराया।
जिम्नास्टिक के परिणाम
रिदमिक जिम्नास्टिक के बॉल, हूप, क्लब और रिबन श्रेणी के चारों मुकाबलों में गुरुग्राम की लाइफ ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में गुरुग्राम की टीम पहले, कुरुक्षेत्र दूसरे और अंबाला के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला श्रेणी के मुकाबले में रोहतक की टीम प्रथम, अंबाला की द्वितीय और सिरसा की टीम तीसरे स्थान पर रही।