फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर कच्चे में उतरी हिमाचल परिवहन की बस, बाल-बाल बची सवारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली से दिल्ली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बुधवार देररात को अनियंत्रित होकर कच्चे में उतर गई। गनीमत यह रही कि कच्चे में उतरने के बाद बस पेड़ से टकराकर पलटने से बच गई। कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी सवारियों को दूसरी बस की मदद से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ये हादसा बुधवार देर रात करीब 3 बजे हुआ। बस में करीब 30 सवारियां थी। जैसे ही बस चालक धूलकोट के पास से हाईवे पर गुजरने लगा तो अचानक किसी वाहन ने उसे ओवरटेक किया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और हाईवे से कच्चे में उतर गई। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव पुनिया का कहना था कि हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर सभी सुरक्षित सवारियों को दूसरी बस की मदद से दिल्ली रवाना कर दिया था। बस मनाली से दिल्ली जा रही थी और अज्ञात वाहन के ओवरटेक करने से बस अनियंत्रित होकर कच्चे में उतर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें