फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लू से आंखों में रही सूखेपन की परेशानी, रखें ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी के कारण आंखों में रूखापन और जलन की समस्याएं बढ़ती जा रही है। अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल के नेत्र विभाग में रोजाना 20 से 30 मरीज इस प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त ही आ रहें हैं।
विज्ञापन

ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि गर्मी में निकलने से पहले आंखों को पूरी तरह से ढक कर रखें। बाहर से आने के बाद साफ पानी से आंखों को साफ करें। बुजुर्ग मरीजों को लू के कारण अधिक समस्या हो सकती है। बुजुर्ग मरीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए। बिना जानकारी के आंखों में दवा नहीं डालनी चाहिए।

लू से करें आखों का बचाव

डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि लू में चलने वाली हवा गर्म होती है। साथ ही हवा में धूल मिट्टी के कण भी होते है। जिनके आंखों में जाने से आंखों में जलन और सूखेपन की समस्या हो जाती है। लू के दौरान बाहर निकलते हुए हमें अपनी आंखों को चश्मे से ढकना चाहिए। वहीं, आंखों में सूखापन होने पर चिकित्सक से सलाह लें और उसके बाद ही दवा लें।
विज्ञापन




आंखों में सूखापन भी जोखिम



अधिक ठंड या फिर अधिक गर्मी के कारण आंखों में जब हवा लगती है तो आंखों में सूखापन हो जाता है। जिसमें आंखों में आंसू नहीं बन पाते है। ऐसे में धूल मिट्टी जाने से आंखों में धुंधलेपन की समस्या भी हो सकती है।इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और एसी के सीधे संपर्क से भी बचना चाहिए। सीधी ठंडी हवा से भी आंखों में सूखापन हो सकता है।

नेत्र विभाग में आए दिन आंखों के सूखेपन और जलन के मामले सामने आ रहे है। लोगों को बिना चिकित्सक की सलाह के दवा लेने से बचना चाहिए और अपनी आंखों को बाहर निकलने से पहले ढकना चाहिए। जिससे आंखों में जलन जैसी समस्या न हो।
विज्ञापन


- डॉ राजेश गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें