फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री तापमान ने छुडाएं आमजन के पसीने, आज मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात यह है कि घर बाहर निकला भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, यही कारण है कि दिनभर सड़कें लगभग सुनसान दिखाई पड़ती है। रविवार को मौसम का यही हाल दिखाई दिया। जहां दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आज बारिश होने के आसार है, इससे हम आमजन को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के साथ ही पेय जल की बिक्री भी बढ़ गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। गन्ने के जूस के साथ ही लोग नींबू पानी और जल जीरा पीकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु इसके बाद बढ़ती गर्मी उनके लिए परेशानी बन गई है। वहीं तेज धूप के कारण लोग भी घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि दुकानदार भी दिन भर ग्राहकों की राह देखते रहे हैं। परंतु इक्का दुक्का ग्राहक ही दुकान पर पहुंच रहे है। जब धूप कम हो जाती है तब जाकर ग्राहक थोड़ी राहत की सांस ले रहे हैं।
- जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले
- शरीर और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकले
- हल्का व पौष्टिक आहार लें, खाली पेट न रहे
- पानी के साथ जूस, नींबू पानी का सेवन करें
- पौष्टिक आहार के साथ मौसमी फल का सेवन करें
- गर्मी या लू गलने पर गर्दन, सिर पर गीला कपड़ा रखें
- थोड़े-थोड़े अंतराल पर ओआरएस का घोल और पेय पदार्थ लें
- दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि बढ़ते तापमान के मद्देनजर यदि सावधानी न बरती जाएं तो गर्म हवाओं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिससे मृत्यु भी हो सकती है। लू के प्रभाव को कम करने तथा गर्मी के स्ट्रोक से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी पर अमल करने से कारगर बचाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण हमारे शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होती है, इसलिए पूरे दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पियें। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और हम डी-हाइड्रेशन के शिकार होने से बच जाते हैं। धूप में बाहर जाने के दौरान हल्के रंगों के, ढीले फिटिंग के तथा सूती कपड़े पहनें। सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, पगड़ी, दुपट्टा, टोपी, जूते या चप्पलों का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी जरूर साथ में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें