फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गर्मी ने बढ़ाई दिक्कत, आज बारिश के आसार

Wed, 09 Jul 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में रूक-रूककर बारिश हुई। पहले सोमवार-मंगलवार की रात में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार दोपहर में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश के बाद उमसभरी गर्मी बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 2.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान मानसूनी हवा की सक्रियता 9 से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें