फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाया हीट कॉर्नर

विज्ञापन
बराड़ा सामुदायिक केंद्र के एसएमओ डॉ तरुण प्रसाद। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बराड़ा। बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर बराड़ा सामुदायिक केंद्र में हीट कॉर्नर बना दिया है। यहां लू से बीमार हुए मरीजों का उपचार किया जाएगा। बीते वर्ष जहां लू के कारण बहुत से लोग प्रभावित रहे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले से ही तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

बराड़ा के एसएमओ डॉ. तरुण प्रसाद ने बताया कि हीट वेव कॉर्नर में दो बैड लू के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। तो वहीं दवाएं और अन्य जरूरी चीजों का भी स्टाॅक पूरा कर लिया गया है। बर्फ के लिए विशेष फ्रिज लगवाया गया है।
इन बातों का रखें ध्यान

डॉ. तरुण प्रसाद ने कहा कि इससे बचाव के लिए बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को धूप में अधिक नहीं निकलना चाहिए। धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर व चेहरा कपड़े से ढका होना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी व जूस का इस्तेमाल करना चाहिए। कपड़े ढीले पहनना चाहिए। धूप से आंखों के बचाव के लिए काले चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं। फलों का जूस, नारियल पानी, सतू, बेल का शरबत, छाछ आदि के इस्तेमाल से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन



यह हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
तेज बुखार, तेज सांस, पसीना बंद हो जाना, शरीर का तापमान बढ़ना, भ्रम, बेहोशी, त्वचा का लाल और शुष्क होना, मांसपेशियों में ऐंठन, तेज दिल की धड़कन लू लगने के लक्षण हैं। तेज धूप लगने पर शरीर में पानी की कमी महसूस होने लगती है। इस वजह से प्यास बहुत लगती है। सिर दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा उल्टी, चक्कर आना, बुखार व पसीना अधिक आना, इसके लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण नजर आएं तो वह सबसे पहले ठंडे स्थान पर जाएं और डॉक्टर से परामर्श और इलाज कराएं।
विज्ञापन

बराड़ा सामुदायिक केंद्र के एसएमओ डॉ तरुण प्रसाद।- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें