अंबाला सिटी। शहर के गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय की शिफ्टिंग मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में प्रतिवादी ने लोकल कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर अपना रिप्लाई फाइल नहीं किया। इस मामले में 31 मई की तारीख लगी है। सेक्टर-7 से अधिवक्ता आशीष गर्ग ने बताया कि उन्होंने लोकल कमिश्नर की नियुक्ति करने को लेकर कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी। बुधवार को प्रतिवादी ने लोकल कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर रिप्लाई फाइल नहीं किया है।
इस मामले में 31 मई की तारीख कोर्ट में लगी है। 31 मई को वह अपना रिप्लाई फाइल करेंगे और स्टे को लेकर बहस होगी। कोर्ट में पासपोर्ट कार्यालय, गैलैक्सी मॉल और ट्रैफिक विभाग को रिप्लाई फाइल करना है जबकि सेक्टर-7 रेसिडेट्स सोशल और कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी ने कोर्ट में अपना रिप्लाई दे दिया है कि लोकल कमिश्नर नियुक्ति किए जाने पर उनको कोई एतराज नहीं है।
सेक्टर-7 रेसिडेट्स सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी प्रधान संदीप सचदेवा अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने एप्लीकेशन पर अपना जबावदावा दाखिला कर दिया है कि लोकल कमिश्नर की नियुक्ति की जाए। दरअसल, गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर काफी समय से प्रक्रिया चल रही है।
यहां कार्यालय शिफ्टिंग को लेकर सेक्टर-7 रेसिडेंट्स सोशल एवं कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी प्रधानमंत्री, पासपोर्ट मंत्रालय, रीजनल पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ में शिकायत दी गई है कि अगर सेक्टर-7 गैलेक्सी मॉल में पासपोर्ट कार्यालय शिफ्ट होता है तो सेक्टर में पार्किंग की व्यवस्था खराब हो जाएगी।
सेक्टर-7 से अधिवक्ता आशीष गर्ग ने कोर्ट में केस फाइल किया है। यह मामला सिविल जज सीनियर डिविजन कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें अब 31 मई की तारीख लगी है। बीते दिनों मॉल में चंडीगढ़ से पासपोर्ट कार्यालय की टीम ने भी निरीक्षण किया था। उस दौरान अधिकारियों ने गैलेक्सी मॉल में बन रहे कार्यालय में जाकर व्यवस्थाओं को देखा था।