फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिगड़ रही सेहत, ओपीडी में 100 में 25 मरीजों को खांसी और जुकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मौसम ठंडा होने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। बुधवार सुबह से ही हवा में प्रदूषण रहा, जिससे दिनभर मौसम धुंध छाई रही। हवा प्रदूषित होने से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है, न केवल अस्थमा के मरीजों को परेशानी हो रही है, बल्कि अस्पताल में खांसी जुकाम के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में 100 में से 25 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें खांसी, बुखार और जुकाम की समस्या देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों हवा में प्रदूषण और मौसम बदलने के कारण दिक्कत आती है। अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंसल ने बताया कि मौसम बदलने से घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे मरीज भी अस्पताल में आ रहे हैं, जिनके घुटनों में दर्द रहता है। प्रदूषण का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। उधर, जिले में क्षेत्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से एक्यूआई मापने के लिए शहर में एक ही यंत्र लगाया गया है। इस वजह से सभी लोगों को हवा में प्रदूषण का स्तर भी पता नहीं चल पाता। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें