फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर टर्सरी सेंटर के लिए पहुंची 5 करोड़ की सीटी सिमुलेटर मशीन

विज्ञापन
health - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। 63 करोड़ की लागत से छावनी नागरिक अस्पताल में तैयार होने वाले कैंसर टर्सरी सेंटर को चालू होने में भले ही कुछ महीने और लग जाए, लेकिन मरीजों की सहूलियत देने के लिए प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। इसी के चलते अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए चीन से करीब 5 करोड़ की लागत से मंगवाई गई सीटी सिमुलेटर मशीन पहुंची है। मशीन की खासियत है कि कैंसर प्रभावित अंग की थ्री डी इमेज देख रेडिएशन दिया जाएगा।
विज्ञापन

थेरेपी की डोज कंप्यूटर से निर्धारित की जाएगी। इससे नार्मल टिश्यू डैमेज नहीं होंगे। इसे ट्रीटमेंट प्लानिंग सिस्टम से जोड़कर इलाज किया जाएगा। बता दें कि इस बिल्डिंग के बनने के दौरान की मशीनों का ऑर्डर दे दिया गया था। इस मशीन को लाने के बाद इंस्टॉल किया जाएगा और दूसरी मशीनों के साथ ही शुरू किया जाएगा जो अभी आनी बाकी है।
अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड है सिमुलेटर
सीटी सिमुलेटर अत्याधुनिक कंप्यूटराइज्ड मशीन है। कैंसर टर्सरी सेंटर के शुरू होते ही इसके साथ ही ट्रीटमेंट प्लानिंग सिस्टम (टीपीएस) का विशेष प्रकार का साफ्टवेयर भी अटैच होगा। अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई को कंप्यूटर से जोड़ा जाएगा। उसकी थ्रीडी इमेज को सीटी सिमुलेटर से देखा जाएगा। उसके बाद टीपीएस के जरिये जुड़ी कोबाल्ट, लीनियर एक्सीलरेटर एवं एचडीआर मशीनों को नियंत्रित करते हुए मरीज को कितना रेडिएशन, किस एंगल से, कितने दिनों में देना है उसकी पूरी प्लानिंग की जाएगी। उस हिसाब से ही इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

सिटी स्कैन की तरह है मशीन
सीटी सिमुलेटर मशीन सीटी स्कैन की तरह है। इसमें रेडिएशन की डोज कंप्यूटर से निर्धारित की जाती है। इससे थ्रीडी सीआरटी थेरेपी और आईएमआरटी थेरेपी भी संभव होगी। कंप्यूटर की मदद से तीन तरफ से तस्वीर देखकर कैंसर कोशिकाओं को टारगेट कर रेडिएशन दिया जाएगा। सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। न रेडिएशन का साइड इफेक्ट होगा। इस मशीन के जरिए बच्चेदानी मुख कैंसर, मुंह का कैंसर, खाने की नली का कैंसर, स्तन कैंसर का इलाज किया जाएगा।
कैंसर टर्सरी सेंटर के लिए सीटी सिमुलेटर मशीन आ गई है। जल्द ही बाकी मशीनें भी आ जाएंगी जिनके ऑर्डर दिए गए है। बिल्डिंग को पूर्ण रूप से तैयार करने का काम जोरों से चल रहा है। नए साल के अंदर इसकी सौगात दी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राकेश, पीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें