जिले में अब केवल 29 कोरोना संक्रमित केस रह गए है। वीरवार को जिले में चार नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 9 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 7 लाख 48 हजार 796 सैंपल लिए गए हैं।
डॉ. कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह संक्रमण से बचने के लिए कोविड- 19 के नियमों का पालन करें। बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है और कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 20 लाख 17 हजार 728 लोगों को टीकाकरण करने का काम किया गया है। इसके तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 26 हजार 799 लोगों को टीका लगाया गया है, जबकि दूसरी डोज के तहत 9 लाख 76 हजार 180 लोगों को टीका लगा है।