फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा की खापों का किसानों को समर्थन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बीते 10 माह से शंभू और खनौरी बाॅर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में हरियाणा की खापें आ सकती हैं। किसान नेताओं की मानें तो वीरवार को चंडीगढ़ के किसान भवन में हरियाणा की खापें किसानों के समर्थन में उतरेंगी। वहीं काेई बड़ा फैसला भी ले सकती हैं। शंभू बॉर्डर पर बैठक के बाद किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को रेल रोको आंदोलन सफल हुआ है। हरियाणा की खापें वीरवार को किसान आंदोलन के पक्ष में चंडीगढ़ के किसान भवन में बड़ी घोषणाएं करेंगी।
विज्ञापन

वहीं सरकार नए कृषि ड्राफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। इस नए ड्राफ्ट में न्यूनतम समर्थन मूल्य का जिक्र ही नहीं है। इसके साथ ही शुरुआती तौर पर ड्राफ्ट को लेकर लग रहा है कि यह तीन कृषि कानूनाें को पीछे के रास्ते से लागू करने की तैयारी की जा रही है। तेजवीर सिंह ने किया कि किसान इसका विरोध करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक डिजिटल एग्रीकल्चर में डाटा प्रोटेक्शन कानून भी नहीं ला सकी है। ऐसे में सरकार की किसानों को लेकर तैयारियां कई मोर्चों पर अधूरी ही है।

अब पंजाब बंद पर लगाएंगे जाेर
किसानों ने अब 30 दिसंबर को पंजाब बंद को लेकर रणनीति बनाई है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं ही सुचारू रहेंगी। किसान नेताओं का कहना है कि इसके लिए सभी किसान संगठन तेजी से प्रचार प्रसार में जुट जाएंगे। जिस प्रकार से रेल रोको आंदोलन के जरिए किसानों ने अपनी ताकत दिखाई है उसी प्रकार पंजाब बंद कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे। वहीं किसान नेताओं ने बताया कि हाल ही में आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान को लेकर सरकार से मांगें रखी गई हैं। जिसमें प्रमुख तौर पर उसके परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा, कर्जा माफ व योग्यता के हिसाब से सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही इसके जो आरोपी अधिकारी हैं उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें