हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज चंडीगढ़ से दोपहर बाद ही अंबाला में लौट आए। हर कोई यह कयास लगा रहा था कि वह किसी बात से नाराज हैं। यही कारण था कि उनके आने से पहले ही उनके करीबी व समर्थक उनके शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर एकत्रित हो गए। अंबाला आने के बाद विज सबसे पहले अपने परिवार से मिले।
विज्ञापन
अपनी नातिन को दुलार किया। इसी दौरान वह कार्यकर्ताओं, समर्थकों से बातचीत करते दिखाई दिए। सब अपने अपने कयास लगा ही रहे थे कि इतने में सायं को वह अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ अंबाला सिटी के गैलेक्सी मॉल के पास गोलगप्पे खाने निकल गए। जहां दिनभर की राजनैतिक उठा-पटक के बाद उन्हें गोलगप्पों का खट्टा मीटा स्वाद लेते देखा गया।