फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हॉकी में हरियाणा टीम ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तमिलनाडु में चल रही पहली हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने तमिलनाडु की टीम को 4-3 से हराकर कांस्य पदक हासिल कर लिया। महिला टीम का मुकाबला शुक्रवार को मेजबान की टीम के साथ हुआ था।
विज्ञापन

दोनों की टीम का शुरूआत में स्कोर बराबरी पर चल रहा था। बाद में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। - ट्रॉफी मिलने के बाद महिला खिलाड़ी तेरी आख्या का यो काजल...गीत पर झूम उठीं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष हॉकी टीम ने भी हिस्सा लिया था। इसमें अंबाला से खेल विभाग को हॉकी कोच अमनदीप सिंह, कोच जतिंद्र कुमार, हरियाणा पुलिस से अंबाला कैंट निवासी मंजीत सिंह, जतिंद्र कुमार, सतप्रकाश, आईटीबीपी इंडिया तिब्बत बॉर्डर पुलिस से हॉकी कोच अंबाला कैंट निवासी विलियम मसीह, शिक्षा विभाग से नितिन सबरवाल शामिल थे। पुरुष हॉकी टीम अपने क्वार्टर फाइनल में हार गई। महिला टीम बेहतरीन प्रदर्शन से आगे बढ़ती चली गई और कांस्य पदक हासिल का लिया। इस टीम में अंबाला से रेलवे कर्मी रजनी बाला ने गोलकीपर की भूमिका निभाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें