फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों को हथियार के लाइसेंस की मिलेगी स्वीकृति : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लंबित शराब ठेकों की नीलामी के संबंध में वीरवार को उपायुक्त ने ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि वे सजग व निडर होकर अपना व्यापार करते रहें। उन्होंने कहा कि शराब ठेकेदारों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यदि किसी ठेकेदार को धमकी मिली है और उसने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है उसका लाइसेंस तुरंत स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिनके भी लाइसेंस रिन्यू के लिए हैं वे भी सभी आवेदन स्वीकृत होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में 61 शराब के ठेकों के जोन है जिनमें से 52 ठेकों का आबंटन किया जा चुका है। शेष जो नौ शराब के ठेके बचे हैं, उन्हें ठेकेदार निर्धारित शर्तों को पूरा करते हुए लें। ठेकेदारों को धमकी देने वाले अपराधियों को एन्काउंटर करने का काम किया जा रहा है। ठेकेदार पुलिस सहायता जैसे गनमैन या सिक्योरिटी गार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो वे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें