फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मंत्री विज का बयान: ममता बैनर्जी का हाल होगा हुड्डा जैसा, कहा- भूपेंद्र को खुड्डे लाइन लगाया हुआ है

Fri, 05 Sep 2025 05:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मंत्री अनिल विज ने कोलकाता में हाल ही में हुए विधानसभा सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाला गया, जो लोकतंत्र के खिलाफ है।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायकों को मार्शलों द्वारा घसीटकर बाहर निकाले जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक तीर से दो निशाने लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का हाल भी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा की तरह होने वाला है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा ने भी मुझे अपने शासनकाल में विधानसभा से बाहर कई बार उठाकर फिंकवाया था, तो ऐसे ही अब ममता बनर्जी भाजपा के विधायकों को अपनी तानाशाही रवैये के कारण उठाकर कर बाहर फिंकवा रही है। जबकि ये प्रजातंत्र के खिलाफ है। विज ने कहा कि ऐसे तानाशाही रवैये के चलते आज भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुड्डे लाइन लगे हुए हैं और यही हाल ममता बनर्जी का होने वाला है।

विज्ञापन

 
आम आदमी की जरूरत वाली चीजें सस्ती, बुरी आदतों वाली 40 प्रतिशत महंगी- विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिंदुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीदारी होगी, ज्यादा खरीदारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक ही झटके में विकास को रॉकेट बना दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी की जरूरत की चीजें, जैसे आटा, दूध, दही, मक्खन, दवाइयां, इंश्योरेंस इत्यादि सस्ती की गई है। जबकि बुरी आदतों वाली चीजें जैसे बीडी, तम्बाकू, शराब इत्यादि पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया है। इस प्रकार से सरकार ने बुरी आदतों से दूर रहने का एक संदेश भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक पारित
विज ने कहा कि कुछ भी करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है। उनकी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया है। ऑनलाइन गेमिंग पहले भी होती थी, और ये पहले भी बुरी थी और आज भी बुरी है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के पास ऑनलाइन गेमिंग को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन उनकी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है और गलत कामों पर रोक लगाना चाहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें