फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। तमिलनाडु में चल रही पहली हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

हालांकि हरियाणा की टीम सोमवार को ओडिशा के साथ हुए मुकाबले में हार गई थी लेकिन पहले दो मुकाबले जीतने से बने स्कोर के कारण क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। मंगलवार को खेले जाने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महिला टीम के पास खुद को साबित करने का एक ओर मौका होगा।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा की पुरुष हॉकी टीम का भी क्वार्टर फाइनल मंगलवार यानी 24 जून को चंडीगढ़ के साथ खेला जाएगा। टीम ने 22 जून को कर्नाटक की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। महिला टीम में अंबाला की खिलाड़ी रेलवे कर्मचारी डिफेंस कॉलोनी रजनी बाला भी हिस्सा हैं और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रही हैं। यह चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से मान्यता प्राप्त हॉकी इंडिया की ओर से करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें