फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पीएम पर टिप्पणी करने पर विज ने राहुल को घेरा, बोले - कांग्रेस के लिए राहुल खुद पनौती

Wed, 22 Nov 2023 08:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले कि कांग्रेस के लिए राहुल खुद पनौती है। इसलिए कांग्रेस डूब रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बौखला गए हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए राहुल गांधी खुद पनौती हैं और वह बौखला गए हैं। विज बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम की हार के बाद राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहे जाने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह मैच है, इसमें किसी की भी जीत और किसी की भी हार हो सकती है। इसे खेल भावना के साथ लेना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पनौती तो राहुल गांधी खुद हैं कांग्रेस के लिए। जिस दिन से राहुल गांधी कांग्रेस के मुखिया बनकर सामने आए हैं उस दिन से कांग्रेस डूबती जा रही है। अंबाला छावनी में आगामी 26 नवंबर को होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन पर गृह मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन दोपहर तीन बजे बीपीएस प्लेनेटोरियम में होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के राजनीति तंत्र में केवल भारतीय जनता पार्टी ही एक पार्टी है बाकी तो कुनबे या गैंग हैं। उनसे तो कोई संगठन बनाया नहीं जाता। उन्होंने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस वाले हर रोज उछल कूद करते हैं। मगर दस साल में हमने उनका संगठन बनता नहीं देखा।
विज्ञापन


भाजपा का हर स्तर तक संगठन बना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, अब पन्ना प्रमुख तक संगठन बनाया जा रहा है यानि चुनाव की जो सूची होती है, एक पन्ने में जितने मतदाता होते हैं उसका मुखिया बनाया जा रहा है। प्रदेश में पन्ना प्रमुख के लगभग 70 सम्मेलन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें