कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकस है और मॉकड्रिल कर सभी उपकरणों को चलाकर देखा गया है। आगे जैसे स्थिति होगी उसी के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उक्त जानकारी हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी।
विज्ञापन
इस दौरान प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी पद से पार्टी द्वारा हटाए जाने पर गृह मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी पार्टी को व इनके गठबंधन (इंडी) को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ताकत का पता चल गया है, इसलिए इन्हें हटाया गया है।
राहुल गांधी का गठबंधन ने नाम न लेकर किसी और का नाम लेने से सिद्ध हो गया कि गठबंधन ने भी राहुल गांधी को रिजेक्ट कर दिया है। राहुल गांधी द्वारा अडानी पर दिए गए बयान पर गृहमंत्री ने कहा, यह तो राहुल गांधी का पुराना राग है और उन्हें सोते-जाते उठते सब जगह अडानी नजर आता है।