फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने अंबाला कोर्ट में किया पेश, बहस पूरी; लंच के बाद होगा फैसला

Sat, 20 Jul 2024 04:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने खनन मामले से जुड़े सबूत देने के लिए दिल्ली बुलाया था। तभी कोर्ट के बाहर से ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम सोनीपत में उनके आवास पर लेकर आई और फिर अंबाला कोर्ट में लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र पंवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अवैध खनन से जुड़े मामले में गिरफ्तार सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी की टीम ने अंबाला कोर्ट में पेश किया। भारी सुरक्षा के बीच सुरेंद्र पंवार को टीम ने अंबाला सिटी कोर्ट नंबर 1 में लाई। करीब 2 घंटे तक चली सुनवाई हुई। फिलहाल लंच के बाद फैसला होगा।

विज्ञापन


दरअसल, 4 जनवरी 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खनन के किसी मामले में यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ जांच की थी। साथ ही उनके ठिकानों पर जाकर रिकॉर्ड भी खंगाले थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को विधायक को मामले से जुड़े सबूत देने के लिए बुलाया था। तभी कोर्ट के बाहर से ही उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद टीम सोनीपत में उन्हें उनके आवास पर लेकर आई और फिर अंबाला कोर्ट में लेकर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें