फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की बैठक: वरिष्ठ नेताओं के फोटो गायब करने वालों के नाम चिन्हित, नोटिस देने की तैयारी

Sat, 22 Nov 2025 01:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने कहा कि हिसार व सिरसा से मिली शिकायतों के बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित किया गया है जिन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। में कांग्रेसी नेताओं से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति के पदाधिकारी की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला कैंट के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस की प्रदेश अनुशासन समिति के पदाधिकारी की बैठक हुई। अनुशासन समिति की इस दूसरी बैठक में सभी कमेटी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को लेकर मंथन हुआ।

विज्ञापन


इस मंथन के बाद अनुशासन समिति ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि समिति पहले ऐसे नेताओं को समझाइएगी। अगर वह समझने पर भी नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने कहा कि हिसार व सिरसा से मिली शिकायतों के बाद कुछ कांग्रेसी नेताओं को चिन्हित किया गया है जिन्हें नोटिस देने की तैयारी चल रही है। में कांग्रेसी नेताओं से जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल हिसार में कांग्रेस के कार्यक्रम में सांसद कुमारी सैलजा के फोटो पोस्टर से गायब कर दिए थे। जिसके बाद हाल ही में बनी प्रदेश अनुशासन समिति ने बैठक की थी। इसके बाद अंबाला में दूसरी बैठक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें