फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वयंसेवकों ने उत्साह और सम्मान के साथ मनाय एनसीसी-डे

Sat, 22 Nov 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट्स।प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में बड़े उत्साह और सम्मान के साथ एनसीसी-डे मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैडेट्स को एनसीसी पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाकर हुई, इसमें एनसीसी के इतिहास, उद्देश्यों और राष्ट्रीय रक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एएनओ कैप्टन एसएस नैन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा, एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। यह युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से एनसीसी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें