फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जम्मू कश्मीर के बाद हरियाणा की जल्द आ जाएगी लिस्ट, पूर्व मंत्री अनिल विज ने दी जानकारी

Mon, 26 Aug 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। विज ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कहा कि क्षेत्रीय पार्टी तो अब खत्म हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की सूची आ गई है और हरियाणा की आ जाएगी। साथ ही कहा कि चुनाव की तिथि आगे बढ़ सकती है। क्षेत्रीय पार्टी तो अब खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन


इसलिए अब मुकाबला केवल कांग्रेस के साथ ही है और कांग्रेस को आसानी से हम चित कर देंगे, क्योंकि कांग्रेस ने पाप ही इतने किए हुए है कि ये पाप ही उनको डुबो देंगे। वहीं, देश में हो रहे दुष्कर्म मामलों से चिंतित होते हुए विज ने कहा कि ये देश महिलाओं की बहुत इज्जत करता है। इसलिए ये सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इसके लिए सख्त कानून बनाना चाहिए, जो (दोषी) करें, उसे (दोषी) टांग दो, यही इसका इलाज है।

रोहतक में पंफ्लेट के लिए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओ में हुई झड़प के लिए विज ने कहा कि कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपने रंग दिखाने लग गई है। विज ने कहा कि सूत न कपास अभी कुछ भी नहीं है और कुछ भी होना नहीं है और हवा में अपने आपको ये सरकार समझने लग गए है तभी उनका ये हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें