मकर संक्रांति पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के पदाधिकारी औ
मकर संक्रांति पर किया हनुमान चालीसा का पाठ और भजन कीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। मकर संक्रांति पर्व पर छावनी की लाल कुर्ती गीता आश्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की ओर से हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा जंगशेर शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी सनातन संस्कृति, एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं।
ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारा और संस्कारों का प्रसार होता है। उन्होंने युवाओं से धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात भजन-कीर्तन किए गए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद किया गया। इसके बाद प्रवक्ता अंजू शर्मा अंबाला छावनी से महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महिला रूचि शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, जिला संरक्षक कुलभूषण पाराशर, किरण नरेंद्र शर्मा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे