कराटे प्रतियोगिता में विजेता अंबाला छावनी के सनातन धर्म सीनियर सेकेंड़री स्कूल की छात्रा गुरवि?
- फोटो : Ambala
सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिल रोड की 11वीं कक्षा की छात्रा गुरविंदर ने नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नेशनल कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से लगभग 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विद्यालय की छात्रा गुरविंदर का अंतिम मुकाबला सिक्किम की प्रतिभागी लड़की के साथ रहा। इसे जीतकर उसने प्रथम स्थान हासिल किया। गुरविंदर ने बताया कि उसने इस स्थान तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। विद्यालय के प्राचार्य शशी कुमार शर्मा ने गुरविंदर को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक तारा चंद गुप्ता और चेयरमैन ने उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ को बधाई दी।