फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वामी चिन्मयानंद की जयंती पर गुरु पूजन का आयोजन

Sat, 09 May 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम, मोती नगर में ब्रह्मलीन स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज की जयंती 
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री कबीर जन कल्याण सेवाश्रम, मोती नगर में अंतरराष्ट्रीय चिन्मय मिशन के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज की 110वीं जयंती मनाई गई। आचार्य सनातन चैतन्य महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

आचार्य सनातन चैतन्य ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और अद्वैत वेदांत का प्रचार-प्रसार किया। गुरुदेव विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उनके द्वारा गीता व उपनिषदों पर लिखे गए भाष्य आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका में ब्रह्मलीन होने के पश्चात उनका पार्थिव शरीर हिमालय स्थित सिद्धबाड़ी आश्रम में लाया गया था, जहां उनकी विशाल समाधि बनी हुई है। इस अवसर पर साध्वी रमा, साध्वी कोमल, संजीव कबीर और विनोद वैष्णव सहित अनेक भक्तों ने पुष्पांजलि अर्पित की और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें