फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रैली निकाल किया हड़ताल का समर्थन

Sat, 09 May 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को 31 वें दिन में प्रवेश कर गई। अंबाला सदर फायर स्टेशन पर कर्मचारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी सड़कों पर आक्रोश रैली निकालकर हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी मुख्य मांग फरीदाबाद अग्निकांड के शहीद रणवीर सिंह व भवीचंद शर्मा को शहीद का दर्जा देने, परिजनों को एक करोड़ की सहायता व नौकरी देने की है। राज्य ऑडिटर रणदीप सिंह ने कहा कि सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं है।
यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जाएगी। कर्मचारियों ने कौशल निगम के कर्मियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन और 5000 रुपये जोखिम भत्ते की मांग दोहराई। इस मौके पर पपिद्र सिंह व विक्रम बक्शी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें