फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चोरी और छीना-झपटी के अन्य मामलों को खंगालेगी जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 14088 रुणिचा एक्सप्रेस में हाईप्रोफाइल चोरी के मामले को सुलझाने के बाद अब जीआरपी ने चोरी और छीना-झपटी के अन्य मामलों को खंगालने की योजना तैयार की है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके और यात्रियों के चोरी हुए सामान की बरामदगी हो सके। इसी कड़ी में एसपी रेलवे नितिका गहलोत ने योजना तैयार की है। इस योजना के तहत जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा। इस टीम में उन कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जो पहले भी इस प्रकार के मामलों को सुलझा चुके हैं।
विज्ञापन

जीआरपी की ओर से ट्रेनों में चोरी व छीना-झपटी की वारदातों को सुलझाने के लिए पुराने अपराधियों की जीवनी को खंगाला जाएगा कि वो मौजूदा समय में भी जेल में हैं या फिर जमानत पर बाहर। जेल से बाहर आने के बाद वो क्या काम कर रहे हैं, कहीं वो दोबारा से ट्रेनों में हो रही चोरियाें के मामले में तो संलिप्त नहीं हैं। इन सभी बिंदुओं पर जीआरपी काम करेगी ताकि असली चोर को काबू किया जा सके और चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके। ट्रेनों में चोरी के बड़े मामलों में सांसी गिरोह की हमेशा से संलिप्तता पाई गई है। इसलिए अब कुछ अन्य मामलों को खंगालने के लिए सांसी गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ भी की जाएगी। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि गिरोह में कुछ नए सदस्यों को भी शामिल किया गया है या नहीं। हालांकि पिछले कुछ मामलों में गिरोह के पुराने लोगों की संलिप्तता ही चोरी के मामलों में पाई गई थी।
एसपी ने की थी निगरानी
ट्रेन में 35 तोले सोने की चोरी का मामला हाईप्रोफाइल था। इसलिए एसपी रेलवे खुद इसकी निगरानी कर रहीं थी। उन्होंने घटना क्षेत्र गुरुग्राम की बजाए अंबाला की टीम को मामला खंगालने की जिम्मेदारी दी। जब जांच शुरु हुई तो सांसी गिरोह पर शक की सुई गई। इसके बाद जब गिरोह के पुराने सदस्यों को काबू किया गया तो मामले की कड़ियां जुड़ती गईं और आरोपियों ने ट्रेन में चोरी की घटना को कबूल लिया।
विज्ञापन

घेरा बनाकर की थी चोरी
गुरुग्राम निवासी आंचल शेखावत की तरफ से शिकायत में बताया था कि 16 नवंबर 2024 को वो ट्रेन नंबर 14088 रुणिचा एक्सप्रेस में सफर अकेली सफर कर रही थी। ट्रेन सुबह 9.45 बजे गुरुग्राम पहुंची थीं। वो अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागौर राजस्थान गए थे। इस दौरान उनके पास लगभग 35 तोले के आभूषण थे जोकि मदद के बहाने उसके ईद-गिर्द घेरा बनाकर कुछ अज्ञात युवकों ने चोरी कर लिए थे। अंबाला की जीआरपी टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया था।
ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को लेकर पुराने अपराधियों का डाटा खंगाला जा रहा है कि वो मौजूदा समय में क्या कर रहे हैं। वो जेल के अंदर हैं या बाहर। अगर बाहर हैं तो किसी दोबारा से चोरी तो नहीं करने लगे। इन सभी बिंदुओं पर काम चल रहा है ताकि ट्रेनों में चोरी व छीना-झपटी की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

नितिका गहलोत, एसपी रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें