फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना के बुड़ियों में परचून की दुकान पर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। मुलाना के बुड़ियो रोड पर स्थित एमएम कोनफेटी नामक परचून की दुकान पर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

एक बदमाश ने दुकानदार को पकडा तो एक ने गल्ले से पैसे लूटे और तीसरा मोटरसाइकिल पर सवार था। तीनों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुकान के मालिक रोहित कुमार निवासी मुलाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10:53 बजे मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर आकर रुके। शिकायतकर्ता के अनुसार, दो बदमाश दुकान में दाखिल हुए, जिसमें से एक ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने दुकान के गल्ले में रखे 35 से 40 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन

तीसरा युवक बाहर खड़ा होकर मोटरसाइकिल चालू रखे था, ताकि घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो सकें। मुलाना पुलिस ने रोहित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें