फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोहते के जन्म की खुशी मनाने आए नाना की उखड़ी सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
- छावनी नागरिक अस्पताल में हुई दुखद घटना, दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा मौत का कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में बुधवार को एक ओर जहां नए मेहमान के आगमन पर खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं अचानक घटी एक दुखद घटना ने उन खुशियों को मातम में बदल दिया। अपने नवजात नवासे को पहली बार देखने और उसे आशीर्वाद देने की उम्मीद लेकर आए 55 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल परिसर में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिस घर में कुछ ही घंटों पहले किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। परिवारजन सदमे में हैं और इस अचानक आई त्रासदी से पूरे अस्पताल परिसर का माहौल भी गमगीन हो गया।
नारायणगढ़ के जोली गांव निवासी राजन ने बताया कि मंगलवार को उनके छोटे भाई की पत्नी ने छावनी के नागरिक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। इस खुशी के मौके पर परिवार में जश्न का माहौल था। इसी खुशी में शामिल होने और नवजात को देखने के लिए उनके सास-ससुर, गादीपुर (सहारनपुर) निवासी लाखन (55) बुधवार दोपहर अंबाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। परिवार के सदस्य बच्चे के जन्म की खुशियां मना ही रहे थे कि देर शाम अचानक यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौचालय में अचानक गिरे
देर शाम लाखन अस्पताल परिसर स्थित शौचालय में गए थे। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए और अचानक भीतर से आवाज आई, तो आसपास मौजूद लोग पहुंचे। वह शौचालय में बेसुध होकर फर्श पर गिरे पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और उन्हें उठाकर माइनर ओटी में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है।
डॉ. नीलू, कैंट नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें