नारायणगढ़ में गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब में महान गुरमति समागम में बैठी संगत। प्रवक्ता
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब में नौंवे पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित महान गुरमत समागम करवाया गया। इसमें कथा वाचक सर्वजीत सिंह लुधियाना वाले, मनराज सिंह शाहाबाद, यश कर्ण सिंह आनंदपुर साहिब, गुरमीत सिंह हजूरी रागी जत्थे व कोमलप्रीत कौर, लाल सिंह आदि ने संगत को कथा कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। इस अवसर पर कथा वाचक सर्वजीत सिंह ने संगत को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, भाई मति दास, भाई सती दास व भाई दयाला की शहादत के बारे में अवगत करवाया। मंच संचालन गुरजंट सिंह सचिव ने किया।
इस अवसर पर सेवा निभाने वाले सेवादारों को प्रबंधक समिति की ओर से सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब के प्रधान भगत सिंह, सचिव गुरजंट सिंह, उप प्रधान जतिंद्र सिंह अब्दुल्ला, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र पाल गुलियानी, राजा भाटिया, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह, हरजिंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, पृथ्वी सिंह, बलविंद्र सिंह भाटिया, कुलविंद्र सिंह, मनिंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, बचित्र सिंह, जगीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
नारायणगढ़ में गुरुद्वारा श्री रातगढ़ साहिब में महान गुरमति समागम में बैठी संगत। प्रवक्ता