फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार 2025 तक लागू करेगी नई शिक्षा नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गृह, स्वास्थ्य एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार नई शिक्षा पर मंथन कर रही है। सरकार ने फैसला किया है कि हरियाणा में नई शिक्षा नीति को 2025 तक पूरी तरह से लागू कर दी जाए। मंत्री विज मंगलवार को छावनी के एसडी कॉलेज के सभागार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से बहुत बदलाव होगा। विद्यार्थियों को भिन्न-भिन्न विषय लेने का अधिकार नई नीति में होगा। उन्होंने कहा कि पहले हम गुलाम थे और अंग्रेजों को केवल ऑफिस का काम करने के लिए क्लर्क चाहिए थे। अंग्रेजों ने हमें केवल यहीं सिखाया। आजादी के बाद से यही शिक्षा नीति चलती रही। पहली बार सरकार ने सोचा की देश को आगे बढ़ाने के लिए नई शिक्षा चाहिए और इसी वजह से यह नीति बनाई गई।
गृहमंत्री विज ने कहा कि आज युवाओं के मन में भविष्य की चिंता रहती है कि वह आगे इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस या कुछ और बनें। हमारे देश में अच्छे राजनेताओं की कमी है, इसलिए युवा राजनेता बने और आगे चलकर अच्छे काम करें, जिससे देश आगे बढ़ सके। उन्होंने अपने कोष से कॉलेज प्रबंधन को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने 207 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
नेट परीक्षा उत्तीर्ण, मेरिटोरियस वर्ग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर में शैक्षिक क्षेत्र, एनसीसी, एनएसएस, वायआरसी, वुमन सेल, सांस्कृतिक क्षेत्र, खेल एवं अन्य क्षेत्रों सहित 207 विद्यार्थियों को मंत्री विज ने पुरस्कृत किया। कॉलेज के प्रथम बिदलान को संगीत के साथ -साथ शिक्षा के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों के लिए कॉलेज के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने पीएचडी डिग्री प्राप्त सभी अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।प्राचार्य डॉ. राजिंद्र सिंह, प्रबंधकारिणी समिति के प्रधान बृज किशोर सोनी, उपप्रधान देशबंधु, वित्त सचिव जगदीश अरोड़ा, नीलइंद्रजीत कौर संधू डायरेक्टर प्रिंसिपल द एसडी विद्या स्कूल एवं जन संपर्क अधिकारी डॉ. नवीन गुलाटी ने गृह मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें