फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़ रहा प्रथम

Fri, 12 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में प्रस्तुत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया। पांचवीं से आठवीं कक्षा तक वर्ग में रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहगढ़ द्वितीय, 9वीं से 12वीं में समूह लोक नृत्य में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर द्वितीय, कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में एकल लोक गायन में राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर प्रथम, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर द्वितीय रहा।
इसी तरह 5वीं से आठवीं कक्षा वर्ग में समूह लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़ प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायवाली द्वितीय, एकल लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रायवाली, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर द्वितीय रहा। इसी तरह कक्षा 9वीं से 12वीं वर्ग में रागिनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फतेहगढ़ प्रथम और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शहजादपुर द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों कक्षा 5वीं से 8वीं व 9वीं से 12वीं के अंतर्गत पूर्व निर्धारित चार गतिविधि में किया गया। संबंधित सभी गतिविधियों में खंड के सभी विद्यालयों से प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता के अगले क्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता प्रतिभागी जिला स्तर पर भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी नरोत्तम कुमार के निर्देशन एवं विद्यालय प्राचार्य सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक राणा व प्रमोद कुमार, जिला कल्चरल फेस्ट नोडल अधिकारी अरविंद सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में नीलम शर्मा, अनिल चौधरी, पूजा मोहन, प्रदीप सैनी, नीलम, मीना आर्या, पंकज लोहान, कर्मवीर, सुशील व वैदीश कुमार रहे। इस प्रकार कार्यक्रम के सफल आयोजन में एबीआरसी, बीआरपी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक हरीश अरोड़ा भी मौजूद रहे।

शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में खंड स्तरीय कल्चरल फेस्ट में प्रस्तुत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें