फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लोकनृत्य में राजकीय मॉडल सांस्कृतिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी प्रथम

Sat, 27 Jul 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। रामपुर सरसहेड़ी के राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय लोक नृत्य व रोल प्ले प्रतियोगिता करवाई। जिसका आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवीण की देखरेख में किया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोह के प्रधानाचार्य राम गुप्ता व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच प्रधानाचार्य रमेश गोयल ने शिकायत निवारण कमेटी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला स्तर के विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में निर्णायक दल के भूमिका में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग रोड से पूजा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्केट से रचना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर से मीनाक्षी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर से नैंसी, चारू बीआरपी अंबाला कैंट और विजय राणा बीआरपी अंबाला कैंट रहे। लोक नृत्य में राजकीय मॉडल सांस्कृतिक माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी ने प्रथम स्थान व रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खंड टू बीईओ सुदेश कुमारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की प्रशंसा की व प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट मोहड़ा से राजेश कुमार, डॉ. शिवा व राजकीय मॉडल सांस्कृतिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी के स्टाफ सदस्यों ने मुख्य भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें