फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोच ठीक करने से वायुमंडल में होगा परिवर्तन : नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिवरात्रि के उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी नीति दीदी ने कहा खुद की सोच अगर ठीक होगी तभी खुद में परिवर्तन होगा, तभी खुद के आस-पास का वायुमंडल अच्छा होगा। एक चीज जो हमको सुंदर बनने नहीं दे रही है, वह है हम अपने आप को बदलने का काम नहीं कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अनुभव अग्रवाल ने कहा जो भी अच्छी बातें सुनी अगर उसको हम धारण करेंगे तभी वह हमारे लिए असरदार होगी। जो भी धर्म की राह पर चलने वाली आत्मा होगी उनके जीवन में सकारात्मकता नजर आएगी। इस अवसर पर अर्चना मनचंदा, वीरेंद्र वालिया, पिंकी जग्गी, सीनियर एडवोकेट कमलेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें