अंबाला सिटी। बलदेव नगर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की काजल ने 500 में से 461 अंक, हरलीन दीप ने 500 में से 448 अंक, नीतिका ने 442, पलक और शगुन ने 437, मुस्कान ने 429, खुशबू ने 432, मुस्कान ने 429, खुशी ने 406, मुन्नी ने 406, नंदिनी ने 405, शगुन ने 401 अंक लेकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि स्कूल की 20 छात्राओं ने मेरिट प्राप्त की। 17 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई।
अंजलि 92.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम
अंबाला सिटी। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन की अंजलि 92.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम, दीक्षा शर्मा 87 अंक के साथ द्वितीय, जशनदीप 85.6 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही। स्कूल के 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी उत्तीर्ण हुए। संवाद
रितिका के सामाजिक अध्ययन में 95 प्रतिशत अंक
अंबाला सिटी। शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहटा की रितिका ने स्कूल में प्रथम, जानवी भट्टी ने द्वितीय और अंजली ने तृतीय स्थान हासिल किया। रितिका ने सामाजिक अध्ययन में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, खुशबू ने शारीरिक शिक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अंजलि ने विज्ञान में 86 प्रतिशत अंक और रितिका चौहान ने अंग्रेजी में 81 प्रतिशत अंक हासिल किए। संवाद
जोवन ने 472 अंक प्राप्त किए
अंबाला। टेंडर हार्ट हाई स्कूल महेश नगर का दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जोवन ने 472 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भुवि ने 443 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आंचल ने 442 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद
दसवीं कक्षा में 16 विद्यार्थी उत्तीर्ण
साहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में सभी 16 विद्यार्थी दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए। दसवीं के 16 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने बताया कि खुशी शर्मा ने 424 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, खुशी ने 395 अंक लेकर द्वितीय स्थान, मनजीत कौर ने 330 अंक लेकर तृतीय रही।
हर्ष ने हासिल किए 91 प्रतिशत अंक
अंबाला। इद्रीश फाउंडेशन की शाम की कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी परिणाम में हर्ष ने 91 प्रतिशत, वरुण ने 83 प्रतिशत, युगती ने 82.8 प्रतिशत, पिंकी ने 82.4 प्रतिशत, जानवी ने 81.6 प्रतिशत और शिवानी ने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। अंशु और सूचि ने भी 73 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शुभम ने 71.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संवाद
शिवम ने 89.2 प्रतिशत अंक हासिल किए
अंबाला सिटी। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर का कुल परीक्षा परिणाम 91.9 प्रतिशत रहा। स्कूल प्रधानाचार्य सतबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा में 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। शिवम ने 89.2 प्रतिशत अंक, सत्यम ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और सूरज ने 79.4 प्रतिशत कर अंक प्राप्त किए। संवाद
शहर के बलदेव नगर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
शहर के बलदेव नगर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दसवीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।