फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-दिल्ली रेल खंड पर कार्य के चलते 32 ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली रेल खंड के करनाल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 32 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यह काम 19 से 21 मई तक चलेगा। इस दौरान छह ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सात ट्रेनों को बदले मार्ग से, छह को बीच रास्ते रद्द, आठ को पुन: संचालित और पांच ट्रेनों को 80 से 165 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। दिल्ली रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 21 मई को ट्रेन नंबर 14680 अमृतसर-नई दिल्ली, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, 14679 नई दिल्ली-अमृतसर, 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली, 64465 नई दिल्ली कुरुक्षेत्र जंक्शन ईएमयू, 64454 कुरुक्षेत्र जंक्शन-दिल्ली रद्द रहेंगी।
परिवर्तित मार्ग
21 मई को ट्रेन नंबर 22488 अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत व 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसी प्रकार 12926 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस को को कुरुक्षेत्र-जींद-पानीपत के रास्ते, 03309 धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल, 22709 नांदेड़-अंब अंदौरा व 20 मई को 12925 मुंबई-अमृतसर ट्रेन को पानीपत-जींद-नरवाना-कुरुक्षेत्र के रास्ते, 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को 20 मई को हजरत निजामुद्दीन-सहारनपुर-अंबाला के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 20 मई को 105 मिनट की देरी से चलेगी। इसी प्रकार 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली 90 मिनट की देरी, 12926 अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस 80 मिनट की देरी, 22430 पठानकोट-दिल्ली 21 मई को 165 मिनट की देरी और ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर 21 मई को 105 मिनट देरी से रवाना होगी।

ये ट्रेनें बीच रास्ते रद्द
ट्रेन नंबर 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र 20 मई को पानीपत स्टेशन पर रद्द की जाएगी। इसी प्रकार 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली को पानीपत, 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र 20 मई को पानीपत, 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो 21 को पानीपत और ट्रेन नंबर 14508 फाजिल्का-दिल्ली 21 मई को अंबाला कैंट स्टेशन पर रद्द रहेगी।
ये ट्रेनें बीच में रुकेंगी
ट्रेन नंबर 12715 नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 19 मई को आदर्श नगर दिल्ली-घरौंडा के बीच 35 मिनट तक रोककर चलाई जाएगी। इसी प्रकार 14507 दिल्ली जंक्शन-फाजिल्का 20 मई को पानीपत-घरौंडा के बीच 25 मिनट तक, 22430 पठानकोट-दिल्ली 20 मई को मोहड़ी-कुरुक्षेत्र के बीच 30 मिनट तक रोकी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें