फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर दिया कमाल, 4 सरकारी स्कूलों से निकले कला संकाय के टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सरकारी स्कूलों के होनहारों ने इस बार कमाल कर दिया। जिले के टाप थ्री में शामिल 11 विद्यार्थियों की सूची में 4 टापर सरकारी स्कूलों से हैं। हालांकि यह सभी कला संकाय से ही हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। बड़ी बात यह रही कि ओवर आल टापर प्रियांशी भी सरकारी स्कूल से है और लड़कों की लाज बचाने वाला साहिल भी। डीसी अशोक कुमार ने भी इन सभी बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। बता दें कि डीसी अशोक कुमार के प्रयास से ही इस बार जिले के परिणाम में इस बार 8 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी जिला टॉपर्स की आर्ट्स फैकल्टी की सूची में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थानों पर भी सरकारी स्कूलों के बच्चों ने ही कब्जा किया है। 487 (97.4%) अंकों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुखेड़ी की छात्रा प्रियांशी ने जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तंदवाल के छात्र साहिल ने 484 अंकों के साथ द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी की रुपिंदर कौर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोड़वा खुर्द की छात्रा ज्योति दोनों ने 483 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गत वर्ष शिक्षा विभाग को डीसी अशोक शर्मा का खूब मार्गदर्शन मिला। जिसके फलस्वरूप सभी शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की। सरकारी स्कूलों के होनहारों ने न केवल सक्षम हरियाणा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तथा दसवीं व बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में भी उम्दा उपलब्धियों के साथ बढ़िया परीक्षा परिणाम दिया है।
विज्ञापन

सुधीर कालड़ा, डिप्टी डीईओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें