अंबाला। गोपाष्टमी पर्व पर जिले भर की गोशालाओं में श्रद्धालुओं ने गाय का पूजन किया। अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, नारायणगढ़ और मुलाना सहित अन्य गोशालाओं में गोपाष्टमी मनाई।
कार्तिक मास में आने वाले अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान गोमाता की पूजा कर हरा चारा खिलाया जाता है। अंबाला सिटी की केवल कृष्ण मिगलानी गोशाला समिति की ओर से शुक्रवार को गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया। यह उत्सव अंबाला सिटी की घास मंडी स्थित गोशाला में किया। सुबह सबसे पहले हवन किया गया। इसके बाद गो-पूजन कर शाम पांच बजे भजन संध्या का आयोजन किया।
पूर्व विधायक ने किया गोपूजन
फोटो: 17, 18
नारायणगढ़। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री कृष्ण गोशाला यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी नारायणगढ़ में गोपाष्टमी समारोह मनाया गया। शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी भी गोशाला में पहुंचे और गाय का पूजन किया।
आचार्य रजनीश शर्मा ने वाणी से कथा एवं भजनों के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को आनंदित किया। गोशाला में सुबह सबसे पहले हवन, गो माता का पूजन, ठाकुर जी का अभिषेक, सत्संग, आरती, उसके बाद सभी को भक्तों को भोजन प्रसाद वितरण गया।
गोपाष्टमी महापर्व पर गोशाला समिति की ओर से विशेष प्रकार के विभिन्न प्रकार की सामग्री के मिश्रण से पेड़े बनाए थे जो सभी भक्तों ने गोमाता को खिलाएं और गोपूजन किया। इस अवसर पर गौशाला के उपप्रधान हरीश शर्मा, लाजपत, प्रबंधक सुमन गुप्ता, भूपेंद्र कपूर और वेद प्रकाश मौजूद रहे।
फोटो: 20
श्रद्धा से मनाया गोपाष्टमी का पर्व
मुलाना। महर्षि मार्कंडेश्वर नंदीशाला गोधाम सेवा समिति टंगैल की ओर से गोपाष्टमी पर्व पर नंदीशाला टंगैल में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा से गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह आठ बजे हवन किया।
इसके बाद गोमाता का पूजन हुआ। इसके बाद कीर्तन हुआ। इसमें निर्मोही म्यूजिकल ग्रुप मुलाना की ओर से भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को निहाल किया। भजन गायक महेश ने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय है, हमारे धर्म में गाय है। गोमाता तो चलता फिरता देवालय है, विश्व की मां है। संकीर्तन के बाद भंडारा भी लगाया गया।
फोटो:19
गोपाष्टमी पर करवाई भजन संध्या
अंबाला। श्री राधा कृष्ण मंदिर गवाल मंडी अंबाला छावनी में गोपाष्टमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान करण यादव ने श्री कृष्ण जी की पूजा और जोत जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
भजन संध्या में दर्शन धीमान ने गोपाष्टमी की कथा सुनाते हुए कहा जिस दिन कान्हा को गऊ चराने की सेवा मिली वो गोपाष्टमी का दिन था, कान्हा को जन्म देवकी मां ने दिया, पाला यशोदा ने लेकिन कान्हा को जय गोविंदा जय गोपाला नाम गऊ माता ने दिया इस लिए गऊ सेवा ही कृष्ण भक्ति है। इस अवसर पर अनीता शाक्य, जमुनी, सोमवाती, ललिता मन्नी देवी मौजूद रहे।
श्री कृष्ण गौशाला यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संस्था
श्री कृष्ण गौशाला यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संस्था
श्री कृष्ण गौशाला यमकेश्वर तीर्थ हुसैनी के गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संस्था