फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेंगू के 12 मामले और, आंकड़ा 115 पर पहुंचा

विज्ञापन
अंबाला सिटी के ट्रामा सैंटर में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट हो गया है। शनिवार को जिला अंबाला में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब कुल डेंगू के मामले 115 हो गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब एक विशेष जांच अभियान चलाने जा रहा है। इसमें पंजाब के लगते गांव और नए ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में बढ़ते मामले देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभाग की ओर से ब्रीड चैकर, आशा वर्कर्स, एएनएम और एमपीएचडब्लू डेंगू का लारवा जांचेंगे और लोगो को नोटिस देते हुए डेंगू के लारवा के प्रति जागरूक करेंगे।
पंजाब के मरीज भी पहुंच रहे अंबाला
जिला अंबाला की पंजाब सीमा से लगते गांवाें के मरीज भी डेंगू के उपचार के लिए आ रहे है। 10 मरीजों में करीब दो मरीज पंजाब से ही मिल रहे हैं। डॉ सुनील हरि ने बताया कि इसके चलते ही उन्होंने पंजाब की सीमावर्ती गांव में भी लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं। अंबाला सिटी के ट्रामा सेंटर में 28 मरीज भर्ती है। जिन्हें बुखार के आधार पर भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें